
Guna Accident News : गुना के नानाखेड़ी क्षेत्र में हुई दुर्घटना के दौरान निजी बैंक में कार्यरत युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आए घायल युवक को उसके सहकर्मियों और पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह है मामला
जानकारी सामने आई है कि थाटी इंदार गांव निवासी प्रशांत रघुवंशी गुना स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता है। वह अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए बुधवार देर शाम नानाखेड़ी क्षेत्र से गुना की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रशांत को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में प्रशांत रघुवंशी का पैर फ्रेक्चर हुआ है। जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई है, उसमें सवार कृषक नानाखेड़ी स्थित मंडी में धनिया की फसल बेचकर लौट रहा था। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कैंट पुलिस और बैंककर्मी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कैंट पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। प्रशांत रघुवंशी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”779267744″]
