
Guna Suicide News : गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के साई कॉलोनी निवासी पति पत्नी ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया। सुसाइड नोट में उसने मां से माफी मांगी है।
यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार नगर के साईं कॉलोनी में रह रहे मोहित उर्फ डब्बू सोनी व उसकी पत्नी सीमा सोनी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी तब लगी जब दूध वाला दूध देने आया तो काफी देर तक गेट नही खोलें जब पड़ोसियों को संका हुई तो खिड़की से झांक के देखा तो सब हक्के बक्के रह गए इसके बाद आरोन थाने में सूचना दी गईं।
[dgv_vimeo_video id=”804261807″]
इसके बाद मौके पर आरोन थाना प्रभारी अमोद सिंह राठौर पुलिस बल के साथ पहुँचे ओर जांच शुरू कर दी है मृतक के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है हालांकि बाद में एडिशनल एसपी विवेक अष्ठाना,आरोन तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव भी मौके पहुँच गए है आगामी कार्यवाही जारी है।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”804263751″]
