Guna News : 24 घंटे में सुसाइड के दो मामले आए सामने, जानें पूरा मामला

mp news

Guna Crime News : मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान आत्महत्या और आत्महत्या की कोशिश करने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों ही घटनाक्रम में 15 से 16 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। इनमें एक बालिका की मौत हो गई है, जबकि दूसरी आरोन अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए अपना उपचार करवा रही है।

यह है दोनों मामले

बताया गया है कि आरोन के मातामूडऱा गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग ने उस समय जहर खा लिया, जब घर में कोई मौजूद नहीं था। नाबालिग के परिजनों को मिली तो उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बालिका की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि परिजन यह नहीं कह पा रहे हैं कि नाबालिग ने जहर किन कारणों के चलते खाया है।

[dgv_vimeo_video id=”781863154″]

इसी तरह आरोन थाना क्षेत्र के ही रोरिया गांव में 15 वर्षीय बालिका रवीना नायक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का दावा है कि रवीना की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने रवीना के शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरु कर दी है।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”781864172″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews