गुना पुलिस ने ग्राहक का इंतजार कर रहे तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक की कीमत 1.10 लाख रूपये और बाइक को जब्त कर लिया गया।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Guna News : प्रदेश को अवैध नशामुक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है, इसी क्रम में गुना जिले के राघौगढ़ इलाके में पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक कब्जे से 1.10 लाख रुपए की स्मैक बरामद की गई है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि राघौगढ़ के धीरपुर तालाब के पास एक व्यक्ति स्मैक लेकर उसे बेचने की फ़िराक में बाक पर खड़ा हुआ है। राघौगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया तो मुखबिर के बताए स्थान पर एक व्यक्ति बाइक पर बैठा दिखाई दिया। वह पुलिस को देखते ही अपनी बाइक चालू कर वहां से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोपाल सोनी निवासी राघौगढ़ बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तब उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी से बरामद हुई स्मैक के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा बताया कि उसे स्मैक असरफ अली ने बेचने के लिए दी थी। वह स्मैक पीने वालों को फुटकर में स्मैक बेचने के लिये यहां आया था।

जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक की कीमत 1.10 लाख रूपये और बाइक को जब्त कर लिया गया। साथ ही आरोपी गोपाल सोनी एवं फरार आरोपी असरफ अली खां के विरूद्ध राघौगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews