
गुना,संदीप दीक्षित। केमिकल से बर्तन और जेवर चमकाने के नाम पर देशभर में ठगी करने वाले दो बदमाशों को गुना पुलिस (guna police) ने दबोच लिया है। दोनों ही बदमाशों ने हाल ही में गुना की जगदीश कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ करीब 3 लाख की ठगी को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़े… जानिये सौंफ के फायदे और नुकसान, इन लोगों को नहीं खाना चाहिए सौंफ
बता दें कि बदमाश बिहार के पूूर्णिया और कठियार जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने इससे पहले पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी वारदातों को अंजाम दिया है। 13 सितम्बर को जगदीश कॉलोनी में रहने वाले ऊधम सिंह रघुवंशी के सोने की चैन और अंगूठी लेकर भागने पर पुलिस ने इनका पीछा किया। दोनों ही आरोपियों को झांसी रोड पर गिरफ्तार किया है। बदमाशों से शुरुआती पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”749964596″]
