
गुना, संदीप दीक्षित। जिले के प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर आज अल्प प्रवास पर पहुंचे तभी उनको बस स्टैंड पर गन्दगी दिखाई दी तो मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई फिर उन्होंने स्वयं झाड़ू लेकर सफाई की फिर आमजन से स्वच्छता के लिए भी अपील की।
यह भी पढ़े…रिश्ते के चाचा ने ही फिरौती के लिए 4 साल की मासूम को मार कर अपने घर के पीछे दफनाया
हम आपको बता दें कि प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कहा अगर स्वछता में कमी पाई गई तो दोषी अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी साथ ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि आप स्वच्छता संबंधी कार्यों की सतत मॉनीटरिंग कर प्रतिदिन नगर का भ्रमण कर देखें कि शहर में कहीं गंदगी तो नहीं है।
यह भी पढ़े…Dabra News : चीनौर तहसील में पदस्थ चपरासी अपने अधीनस्थ कोटवारों से कराता है मालिश, देखें वीडियो
गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने सर्किट हाउस में आज भाजपा के सम्मानीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
[dgv_vimeo_video id=”669901642″]
