
गुना, डेस्क रिपोर्ट। हम भले ही कितने भी आधुनिक विकसित युग में पहुंच जाएं, लेकिन जब तक समाज में एक भी व्यक्ति के भीतर अंधविश्वास और कुरीतियों को लेकर आग्रह रहेगा, सारा विकास अर्थहीन है। एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला आया है जहां एक महिला तो डायन बताकर पति पत्नी के साथ मारपीट की गई। दंपत्ति का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में उनकी सहायता नहीं कर रही है।
सिंधिया समर्थक मंत्री के विवादित बोल, कहा- “मैंने अफसरों से कहा नियम कानून तोड़ो, सड़क बनाओ”
घटना धरनावदा थाना क्षेत्र के कनकटा गांव की है, जहां एक महिला को डायन बताकर कुछ गांव वालों ने महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। यहां रहने वाले फतेह सिंह बंजारा ने धरनावदा थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसी के गांव के रहने वाले रूप सिंह और प्रकाश सिंह ने उसकी पत्नी बसंती बाई के साथ यह कहते हुए मारपीट कर दी कि वो डायन है और उसकी वजह से गांव में बीमारी फैल रही है। आरोपियों के भाई गंभीर रूप से बीमार हैं और उपचार कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हो रहा है। इसे लेकर आरोपियों ने बसंती बाई को डायन करार देते हुए उसपर बीमारी फैलाने का ठीकरा फोड़ दिया और मारपीट की। इसके बाद पीड़ित दंपत्ति पुलिस के पास पहुंचे और अपनी आपबीती बताई। लेकिन उनका कहना है कि पुलिस ने भी उनकी कोई मदद नहीं की और ऐसे में अगर उनके परिवार में से किसी को भी कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
[dgv_vimeo_video id=”571089333″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

