Illegal Mining: मंत्री की फटकार, ADG के निर्देश बेअसर, खनिज माफियाओं को आखिर किसका संरक्षण?

Illegal Mining: मंत्री की फटकार, ADG के निर्देश बेअसर, खनिज माफियाओं को आखिर किसका संरक्षण?

गुना।विजय कुमार जोगी।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट अवैध रूप से गौण खनिज का खनन परिवहन मैं लगे वाहनों के चालकों मालिकों पर चोरी की एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।  जिसके बाद सीजेएम कौशलेंद्र सिंह भदोरिया ने पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा।  ग्वालियर एडीजी राजा बाबूसिंह ने जॉन के पुलिस अधीक्षकों को खत लिखकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गुना एसपी तरुण नायक ने कलेक्टर एस विश्वनाथन को पत्र लिखकर टीम गठित करने कहा जिसके बाद जिलाधीश द्वारा जिले में कार्रवाई के लिए चार टीमें टास्कफोर्स गठित की। टीम द्वारा कार्यवाही न करने से सीजेएम कौशलेंद्र सिंह भदोरिया खुद सड़क पर उतरे और उन्होंने अवैध रूप से परिवहन में लगे वाहनों को पकड़ा। जिसके बाद जिले की टीम सक्रिय हुई लेकिन एक दिन की कार्यवाही के बाद लापता हो गई।

मंत्री सिसोदिया की फटकार भी बेअसर

शासन के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने विगत दिवस विकास समिति की समीक्षा बैठक के दौरान खनिज विभाग को जमकर लताड़ लगाई उन्होंने रेत चोरी परिवहन रोकने सहित फर्जी रॉयल्टी कट्टों से रही वसूली को तत्काल रोकने,कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए जाने के बाद भी विभाग उदासीन बना है। गठित टास्कफोर्स भी नजर नहीं आ रही।

सिंध नदी के लहरघाट से खुलेआम रेत चोरी

जिले के म्याना थाना क्षेत्र में सिंध नदी के लहराघाट से रेत माफिया रोजाना सैकड़ों ट्राली रेत निकाल कर मुंहमांगे महंगे दामों में बेच रहे हैं जिन पर पुलिस प्रशासन विभाग के अफसर लगाम नहीं लगा पाए,तमाम दिशा निर्देशों व आदेशों के बाद भी इस तरह खुलेआम रेत चोरी परिवहन किया जा रहा है आखिर इन माफियाओं को इसका संरक्षण मिला हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews