गुना मामले में बड़ी कार्रवाई, छह प‍ुलिसकर्मी सस्‍पेंड, न्यायिक जांच के आदेश

गुना मामले में बड़ी कार्रवाई, छह प‍ुलिसकर्मी सस्‍पेंड, न्यायिक जांच के आदेश

भोपाल/गुना| विजय जोगी| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले (Guna District) में किसान दंपती के कीटनाशक पीने और इनके स्वजनों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है| इस पूरे मामले के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। एक माह में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। इधर, पुलिस की बर्बर कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एक उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है|

कार्यालय पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक अशोक सिंह कुशवाह, आरक्षक राजेंद्र शर्मा, आरक्षक पवन यादव, आरक्षक नरेंद्र रावत, महिला आरक्षक नीतू यादव, महिला आरक्षक रानी रघुवंशी को निलंबित किया गया है| मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को विस्तार से जांच करने को कहा है।

एसपी-कलेक्टर, ग्वालियर रेंज के आइजी का तबादला
इससे पहले किसान परिवार पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई को गंभीरता से लेते सरकार ने बड़ा एक्शन लिया| बुधवार देर रात गुना के कलेक्टर एस. विश्वनाथन और पुलिस अधीक्षक तरण नायक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इसके अलावा ग्वालियर रेंज के आइजी राजाबाबू सिंह को भी हटाया है| आइजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अविनाश शर्मा को ग्वालियर रेंज का नया आइजी व 26 वीं वाहिनी गुना के सेनानी राजेश कुमार सिंह को नया एसपी बनाया गया है। वहीं सरकार ने औद्योगिक केंद्र विकास निगम के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्‍तम को गुना कलेक्‍टर बनाया है।

https://twitter.com/INCMP/status/1283681766176423942

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews