मासूम बच्ची की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाये मारपीट के आरोप, मामला दर्ज

जब बच्ची का पिता सलमान घर लौटा तो उसे बच्ची का शव मिला जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, उधर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
Gwalior innocent girl Death under suspicious circumstances

Gwalior innocent girl Death under suspicious circumstances

ग्वालियर में एक मासूम की मौत से सनसनी फ़ैल गई, मासूम की उम्र मात्र 8 साल है, उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम कराया है और रिपोर्ट आने के बाद मालूम चल सकेगा कि मौत की वजह क्या है लेकिन परिजनों ने मौत की वजह पडोसी द्वारा की गई मारपीट बताई है।

ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गाँव में रहने वाली 8 साल की मासूम अलीना का शव उसके घर पर मिला,  सूचना पर पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया शव की पड़ताल की गई तो उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए, पुलिस ने मार्ग कायम कर जाँच में ली और शव को पीएम के लिए ले गई।

बच्ची की मौत से गाँव में सन्नाटा पसर गया, गाँव के लोग और परिजन शव को पीएम के लिए जयारोग्य अस्पताल लेकर आये, यहाँ मीडिया को मृतकअलीना की बुआ ने उसके साथ मारपीट किये जाने के आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि पास में ही रहने वाले अमीन नामक व्यक्ति ने उनकी बच्ची के साथ मारपीट की है।

खेलने गई बच्ची पर पड़ोसी ने लगाया चोरी का इल्जाम 

शमीम ने बताया कि अलीना अन्य बच्चों के साथ कहलने के लिए पड़ोस वाली गली में गई थी वहां जामफल के पेड़ लगे हैं बच्चे खेलने जाते हैं यहाँ उसे अमीन नामक व्यक्ति ने देख लिया और उसपर उसके घर में चोरी करने के आरोप लगाकर उसे खींचकर अपने घर ले गया और उसके साथ मारपीट की।

चोरी का आरोप लगा मासूम को बेरहमी से पीटा 

अमीन अपने घर पर मारपीट करने के बाद उसे घर लेकर आया और पूरे घर को उथल पुथल कर दिया फिर कहने लगा मिल गे चोरी का सामान जो इसने चोरी किया था, उसने फिर बच्ची के साथ मारपीट की फिर से घर ले गया उसे बेरहमी से पीटा और जब वो बेसुध हो गई तो घर छ्छोड़ गे जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी से होगी पूछताछ  

शमीम ने बताया कि जिस समय अमीन बच्ची को घर छोड़कर गया था उस समय घर पर कोई नहीं था उसका पिता बाहर गया था बच्ची की माँ है नहीं, जब पिता सलमान घर लौटा तो उसे बच्ची का शव मिला जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, उधर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अमीन से पूछताछ की जाएगी और उसके द्वारा लगाये गए चोरी के आरोप और उसपर लगाये गए मारपीट के आरोपों की भी तस्दीक की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews