अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से 9 वाहन बरामद, तीन गिरफ्तार

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से 9 वाहन बरामद, तीन गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह (interstate vehicle thieves gang) का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी किये गए 9 दो पहिया वाहन बरामद किये हैं।  पकड़े गए बदमाशों का राजस्थान के एक बदमाश से संपर्क है और ये लोग मिलकर वाहन चोरी करते हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि  हजीरा थाना क्षेत्र में मऊ जमाहर पुल  पास शातिर वाहन चोर चोरी की मोटर साइकिल बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर चिप कर बैठ गई , कुछ देर में एक एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर आता दिखाई दिया उसके पीछे भी एक व्यक्ति बैठा था।

ये भी पढ़ें – एक बार फिर खोले गए बरगी बांध के गेट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

युवक ने पुल के नीचे पहुंचकर बाइक रोक दी और पीछे बैठे व्यक्ति से सस्ते में गाड़ी बेचने की बात करने लगी। चोरी की बाइक होने का भरोसा होने पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखकर युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में गाड़ी लेकर आने वाले ने खुद को गोला का मंदिर थाने के नारायण विहार कॉलोनी का निवासी बताया और जो खरीदने आया था उसने मुरैना का रहने वाला बताया।

ये भी पढ़ें – यातायात के प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के घरों पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

पुलिस ने ग्वालियर के शातिर चोर के कब्जे चोरी की मोटर साईकिल जब्त कर उसके घर से 6 और दो पहिया वाहन  जब्त किये।  इसी तरह मुरैना निवासी बदमाश के एक से एक चोरी का वाहन जब्त किया गया।  पुलिस इन आरोपियों के राजस्थान धौलपुर वाले साथी की तलाश कर रही है।  इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर ने हजीरा पुलिस को सूचना दी कि बिरलानगर पुल के पास एक व्यक्ति चोरी का वाहन बेचने की लिए  इन्तजार में है।  पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया आरोपी भिंड का रहने वाला निकला।  पुलिस ने उसके पास से दो दो पहिया वाहन जब्त किये। हजीरा पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews