55 लाख की चोरी, सोने के बिस्कुट से भरा बैग चलती ट्रेन से लेकर फरार

55 लाख की चोरी, सोने के बिस्कुट से भरा बैग चलती ट्रेन से लेकर फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ट्रेन के AC कोच में सवार एक दम्पति का सोने के बिस्कुट से भरा बैग चोरों ने चलती ट्रेन से गायब कर दिया। घटना का पता लगते ही पति पत्नी ने ग्वालियर GRP में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए बैग में 55 लाख कीमत का सोना था।

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर नांदेड़ एक्सप्रेस के A1 एसी कोच में इंदौर निवासी हिना गुप्ता अपने पति के साथ  दिल्ली से भोपाल की यात्रा कर रही थी। उनके पास एक बैग था जिसमें सोने के बिस्कुट थे। रात में जब वे गहरी नींद में थी तब आगरा के आस पास बैग चोरी हो गया। बैग में 55 लाख रुपये कीमत के सोने के बिस्कुट रखे थे। सोने से भरा बैग चोरी होने के कारण ट्रेन में हड़कंप मच गया। ग्वालियर में ट्रेन रुकने पर महिला ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें – MP News: संस्कृत के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की तैयारी! Pre-Primary कक्षा में होगी संस्कृत की पढ़ाई

ग्वालियर जीआरपी प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया कि हिना गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। चूँकि घटना आगरा के आसपास की है इसलिए आगरा जीआरपी को इसकी जानकारी दे दी है आगरा जीआरपी भी चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते वन अधिकारी गिरफ्तार

[dgv_vimeo_video id=”687851837″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews