हादसा: ट्रक और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जले

हादसा: ट्रक और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जले

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

शहर के बरेठा टोल नाके के पास देर रात गिट्टी से भरे ट्रक में सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लग गई। पास में ही स्थित एक ढाबे के मालिक और अन्य लोग वहाँ भागे उन्होंने काँच तोड़कर ट्रक के ड्राइवर के दोनों ड्राइवर को बचा लिया लेकिन डंपर के दोनों ड्राइवर उसमें ही जिंदा जल गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बरेठा टोल नाके के पास देर रात करीब 11 बजे भिंड रोड पर भिंड की तरफ जा रहे गिट्टी से भरे ट्रक क्रमांक MP 09 HH 6316 और ग्वालियर की तरफ आ रहे डंपर क्रमांक UP 75 BT 9726 में आमने सामने भिडंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही स्थित मंटू ढाबे के मालिक और अन्य लोग बचाने दौड़े तो आग के कारण हिम्मत नहीं हुई फिर भी काँच तोड़कर ट्रक में सवार ड्राइवर रामरतन और दूसरे ड्राइवर मेश राम को बचा लिया लेकिन डंपर के दोनों ड्राइवर उसमें ही फंसकर जिंदा जल गए। मरने वालों के नाम जितेंद्र यादव और जितेंद्र बघेल बताये गए हैं डंपर जितेंद्र यादव चला रहा था।

उधर दुर्घटना में बचे ट्रक के ड्राइवर राम रतन ने बताया कि वो बिलौआ से गिट्टी भरकर जा रहे थे वो ढाबे पर खाना खाकर निकले ही थे कि तभी भिंड की तरफ से आ रहे डंपर ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हमने अपनी गाड़ी को कच्चे में उतारा फिर भी डंपर सीधा हमारी ट्राफ् घुस आया और फिर दोनों गाड़ियों में आग लग गई। लोगों ने हमें बचा लिया और डंपर में दो लोग मे गए। दोनों गाड़ी फिरोजाबाद के ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रदीप यादव की बताई गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews