
Gwalior News: ग्वालियर में एक युवक का पर्स लूटकर भागे बाइक सवार तीन बदमाशों का दूसरी बाइक से टकराने से एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना में घायल एक बदमाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मुरार थाना क्षेत्र के 7 नंबर चौराहा की है। एक्सीडेंट के दौरान एक अन्य बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा बदमाश फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया है। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
[dgv_vimeo_video id=”849203791″]
बाइक से टकराई बाइक
मुरैना की परशुराम कॉलोनी निवासी धर्मवीर प्रजापति नाम का युवक ग्वालियर मुरार थाना क्षेत्र के 7 नंबर चौराहे पर रात के वक्त पर्स निकालकर कुछ समान ले रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसके पर्स पर झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया और भागने लगे। बाइक की रफ्तार तेज होने पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से बदमाशों की बाइक टकरा गई। इस दौरान एक बदमाश भाग निकला तो दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि तीसरा बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
[dgv_vimeo_video id=”849200653″]
सीसीटीवी फुटेज आए सामने
जब इसकी जानकारी मृतक के परिवार को लगी तो वह अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम राहुल गुर्जर है और वहां जिला दतिया के सेंवडा का रहने वाला है। 25 दिन पहले ही वहां मुरार में रहने वाले अपने ताऊ के घर पढ़ाई करने के लिए आया था। वही लूट के संबंध में परिवार के लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन उनको पता चला है कि पुलिस ने बाइक और लुटेरे को पकड़ा है। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है। फिलहाल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर पकड़े गए एक आरोपी को जेल भेज दिया है और फरार एक आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है पुलिस इस आधार पर फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
