Gwalior News: रिटायर्ड SI की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, चोरी के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश

Gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने बुधवार को हुई रिटायर्ड SI (Retired SI) की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी की नीयत से रिटायर्ड SI के घर में घुसे थे और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े… मध्य प्रदेश में लागू हुई यह योजना, मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, कैबिनेट में मिली थी मंजूरी

ग्वालियर एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi)  ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले बुधवार को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा श्रीविहार कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड SI की हत्या करने में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार साक्ष्य जुटा रही थी। इस दौरान एक नीले रंग की अपाचे पर तीन संदिग्ध लड़कों के मृतक के घर के आसपास घूमने की जानकारी मिली जिसके सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुँच गई ।

एसपी के मुताबिक घटना के बाद से ही एडिशनल एसपी मध्य, सीएसपी ग्वालियर (Gwalior CSP ), टी आई बहोड़ापुर और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। अपाचे का क्लू मिलते ही आरोपी पकड़ में आ गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की इरादे से रिटायर्ड SI मेघ सिंह कुशवाह के घर में घुसे थे । रिटायर्ड SI शराब के नशे में थे, आहट मिलने पर वे जाग गए और शोर मचाने लगे। तभी एक आरोपी ने उनके सिर पर हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया और गला दबा दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े.. बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, अब MP Rojgar पोर्टल पर मिलेगी ये जानकारी

फिर ये लोग रिटायर्ड SI के घर से LED टीवी,दो मोबाइल,सोने की अंगूठी, 12 बोर की बंदूक और कारतूस लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया टीवी(TV), मोबाइल (Mobile) , सोने की अंगूठी (Gold Ring) और कारतूस बरामद कर लिया है। बंदूक आरोपियों ने किसी के घर रखवा दी है जल्दी ही उसे भी बरामद कर लिया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews