बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, अब MP Rojgar पोर्टल पर मिलेगी ये जानकारी

MP Rojgaar

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बेरोजगार (Unemployed) युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब ऑनलाइन जॉब फेयर (Online Job Fair) के लिये माई एमपी रोजगार पोर्टल (MP Rojgar Portal) पर सूचना मिलेगी।वर्तमान हालातों को देखते हुए मध्य प्रदेश के रोजगार संचालनालय के माई एमपी रोजगार पोर्टल (www.mprojgar.gov.in) ने वर्चुअल प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का फैसला किया है, जिसके माध्यम से अब आवेदक अपने घर से ही काउन्सिलिंग प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन साक्षात्कार भी दे सकते है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: मप्र में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत 5 गिरफ्तार

इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए नियोजकों को अपने जिले के रोजगार कार्यालय में मोबाईल नंबर और ई-मेल के माध्यम से संपर्क करना होगा और रिक्ति के संबंध में विस्तृत विवरण देना होगा। प्राप्त विवरण के आधार पर रोजगार कार्यालय द्वारा MP Rojgar Portal पर ऑन लाईन जॉब फेयर क्रिएट किया जाएगा। क्रिएट जॉब फेयर की जानकारी पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित होगी। इच्छुक आवेदक संबंधित जॉब फेयर पर अपना आवेदन कर सकता है। वर्चुअल साक्षात्कार का आयोजन रोजगार अधिकारी द्वारा किया जाएगा एवं नियोजक और आवेदक दोनों को सूचित किया जाएगा।

यह भी पढ़े..MP Weather Alert : मप्र के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, मानसून की दस्तक जल्द

आपको बता दे कि हाल ही में सेंटर फॉर मोनेट्री इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि मध्य प्रदेश रोजगार देने के मामले में देशभर में अव्वल रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी दर 1.4 फीसदी रिकॉर्ड की गई है। जबकि पहले स्थान पर 0.2फीसदी के साथ असम को रखा गया है वही मध्य प्रदेश और मेघालय 1.4 बेरोजगारी दर के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हुए हैं।इधर, देश में बेरोजगारी दर 11.4 प्रतिशत बताई गई है। इससे पहले देश में बेरोजगारी दर 3.5 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई थी, जो अब घटकर 3 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews