शराब पीकर बीच सड़क पर जमाई कुर्सी, किया हंगामा, वीडियो वायरल

शराब पीकर बीच सड़क पर जमाई कुर्सी, किया हंगामा, वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के व्यस्ततम बाजार दौलतगंज में आज एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया, वो शराब पीकर बीच सड़क पर कुर्सी जमाकर बैठ गया और हंगामा करने लगा। सड़क के बीच में कुर्सी लगाकर बैठने के कारण वहां दुर्घटना की आशंका बन गई। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर वहां से हटा दिया और मेडिकल के लिए भेज दिया। टीआई का कहना है कि युवक लिस्टेड गुंडा है उसे गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज में आज उस समय अजीब स्थिति बन गई जब वहां बीच सड़क पर एक व्यक्ति कुर्सी जमाकर बैठ गया और शराब पीने लगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक वो पास में ही फुटपाथ पर दुकान लगाता है शराब पीकर हंगामा करता है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज ने बताया उन्हें किसके लिए तड़प रहती है, इस विभाग को बताया अपना परिवार

अचानक ऐसे बीच सड़क पर कुर्सी पर बैठकर युवक के शराब पीने की खबर पुलिस को दी गई।  पुलिस मौके पर पहुंची उसे समझाकर हटाने की कोशिश करने लगी तो वो बोला, यहाँ मेरे परिवार का मकान था, दुकान थी, अब मैं फुटपाथ पर दुकान लगाता हूँ लेकिन अब दुकानदार मुझे  भगाना चाहते हैं, मैं क्या करूँगा?

ये भी पढ़ें – माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज में रैगिंग, पांच छात्र निलंबित

पुलिस ने उसे समझा बुझाकर और दुकान नहीं हटने का आश्वासन देकर बीच सड़क से किनारे किया। उधर कोतवाली थाना टीआई राजीव गुप्ता ने बताया कि आरोपी दिनेश बंसल माधौगंज थाने का लिस्टेड गुंडा है, आये दिन शराब पीकर हंगामा करता है। उन्होंने कहा कि उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेजा है और न्यायालय में पेश कर जेल भेजेंगे।

ये भी पढ़ें – Big Breaking: कस्टम ने शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, चुकाई 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी

[dgv_vimeo_video id=”770167845″]

[dgv_vimeo_video id=”770167755″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews