Agnipath Protest : रेलवे ट्रेक को नुकसान पहुंचाया, ट्रेन पर पत्थर फेंके, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Agnipath Protest : रेलवे ट्रेक को नुकसान पहुंचाया, ट्रेन पर पत्थर फेंके, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  अग्निपथ योजना के विरोध में ग्वालियर में विरोध (Agnipath Protest) कर रहे प्रदर्शनकारियों ने ना सिर्फ सड़कों , चौराहों पर हंगामा (Uproar over Agnipath scheme) किया बल्कि रेलवे स्टेशन को भी नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों ने बिरलानगर रेलवे स्टेशन पर खूब तोड़फोड़ की, स्टेशन के बेंचों को रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर भी पत्थर फेंके। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां भांजी, कुछ युवकों को हिरासत में भी ले लिया। कलेक्टर, एसएसपी सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर स्थिति को काबू में किया।

ग्वालियर (Gwalior News) में आज पुलिस के इंटेलिजेंस फेलियर का नजारा उस समय देखने को मिला जब हजारों की संख्या में युवाओं का हुजूम गोले का मंदिर चौराहे पर पहुंच गया और उसने हंगामा  शुरू कर दिया। शुरुआत में कुछ लड़के पहुंचे उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी की, प्रदर्शन किया और टायरों में आग लगा दी।

जब तक पुलिस (Gwalior Police) कुछ समझ पाती तब तक हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी इकठ्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस फ़ोर्स गोले का मंदिर चौराहे पहुंचा और समझाने की कोशिश की तो माहौल ख़राब हो गया। प्रदर्शनकारी यहाँ वहां भागने लगे। चौराहे से बिरलानगर रेलवे स्टेशन की तरफ प्रदर्शनकारी भाग गए , यहाँ स्टेशन के बेंच और डस्टबिन आदि को उखाड़कर रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया। यहाँ खड़ी एक ट्रेन पर पत्थर फेंके। रेलवे स्टेशन के ऑफिसों को तोड़फोड़ दिया।

जब पुलिस बिरलानगर स्टेशन पहुंची तो प्रदर्शनकारी मेन रेलवे स्टेशन की तरफ भागे, भागते हुए तानसेन रोड, पड़ाव क्षेत्र में इन लोगों ने पत्थरबाजी की, सड़क पर खड़ी 40-50 कारों के शीशे तोड़ दिए। इतने में भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स ने भीड़ को चारों तरफ से कवर किया , इनपर आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के गुस्से को देखकर कुछ प्रदर्शनकारी लोगों के घरों में घुस  गए जिन्हें पुलिस ने खींचकर बाहर निकाला और लाठियाँ मारते हुए हिरासत में ले लिया।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और एसएसपी अमित सांघी ने अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला और कुछ घंटे की मेहनत के बॉस स्थिति को नियंत्रण में किया। एसएसपी ने कहा कि जिन प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति  को नुकसान पहुँचाया है उनकी सीसीटीवी के माध्यम से पहचान कर गिरफ़्तारी की जाएगी, इंटेलिजेंस फेलियर के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि हम इसकी समीक्षा करेंगे, उधर कलेक्टर ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। उधर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं के विरुद्ध बताया।

[dgv_vimeo_video id=”721020493″]

[dgv_vimeo_video id=”721018310″]

[dgv_vimeo_video id=”721018472″]

[dgv_vimeo_video id=”721018602″]

[dgv_vimeo_video id=”721018769″]

[dgv_vimeo_video id=”721018882″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews