अयोध्या फैसले से पहले अलर्ट, CCTV से होगी निगरानी, 200 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार

अयोध्या फैसले से पहले अलर्ट, CCTV से होगी निगरानी, 200 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार

ग्वालियर।  बहुप्रतीक्षित अयोध्या राम मंदिर जन्म स्थान विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का  फैसला आने में अब बहुत कम समय बचा है ऐसे में सुरक्षा और सतर्कता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यालय के निर्देश पर ग्वालियर संभाग में सुरक्षा और सतर्कता  बढ़ा दी गई है। आईजी राजाबाबू सिंह के मुताबिक हमने अभी प्रारंभिक तौर पर समीक्षा की है । पुलिस पूरी तरह से चौकस है । पुलिस का प्रयास है कि आपसी भाई चारे और सौहार्द का माहौल बना रहे । किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बने। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हमें 200 ऐसे लोगों की सूची मिली है जो माहौल ख़राब कर सकते हैं इनपर निगरानी रखने के लिए सम्बंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाते हुए ग्वालियर में संवेदनशील 30 स्थानों पर CCTV कैमरे लगाये जा रहे हैं । आईजी राजाबाबू सिंह के मुताबिक फैसले की तारीख से एक दिन  पहले ही एक्शन प्लान तैयार कर लिया जायेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews