ग्वालियर में गोपाष्टमी पर अद्भुत पहल, गौमाता के लिए शुरू हुआ चलित रोटी बैंक, आप भी बन सकते हैं सहयोगी

Gopashtami Gwalior News

Gopashtami in MP : गोपाष्टमी का पर्व आज पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी गौमाता की पूजा कर और उनकी सेवा के संकल्प के साथ गौसेवकों ने गोपाष्टमी पर्व मनाया, इस मौके पर मप्र की सबसे बड़ी और आदर्श गौशाला लाल टिपारा गौशाला ग्वालियर से एक चलित गौसेवा रोटी बैंक , गौसेवा रथ शुरू किया गया, जो लोगों के घरों पर जाकर गौमाता के लिए एक रोटी इकट्ठा करेगा, स्वामी ऋषभदेव और अन्य संतों ने गौसेवकों की उपस्थिति में इस रोती बैंक का शुभारम्भ किया।

रोटी बैंक गौमाता के लिए घर से लेगा एक रोटी और सब्जी, फल के छिलके 

ग्वालियर नगर निगम की लालटिपारा गौशाला पर आज गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गौशाला का संचालन संभाल रहे संत श्रीऋषभदेव आनंद ने गौपूजन कर लोगों को गौसेवा का महत्त्व समझाया और गौसेवा का संकल्प दिलाया, इस मौके पर उन्होंने गौसेवा रोटी बैंक के नाम से चलित वाहन सेवा का शुभारंभ किया। यह वाहन आमजनों के घर जाएगा और उनके घर से गौमाता के लिए एक रोटी एकत्रित करेगा। इसके साथ ही घरों से निकलने वाले सब्जी, फल आदि के छिलके भी लेगा जो गौमाता के खाने के काम आ सकेंगे।

हर वार्ड में एक एक चलित रोटी बैंक वाहन चलाने के प्रयास   

संत ऋषभदेव ने बताया कि अभी यह वाहन सेवा श्री कुंज बिहारी सेवा समिति द्वारा प्रदान की गई है । उनका प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड के लिए ऐसा एक वाहन हो जो आमजनों और भक्तों के घरों पर जाए उन घरों से वह एक रुपया और एक रोटी, सब्जी फलों के छिलके प्रतिदिन गौ माता के लिए दान में ले । इससे घरों से निकलने वाले गीले कचरे का अभी सदुपयोग हो सकेगा साथ ही आमजनों द्वारा पॉलिथीन में बांधकर फेंक दिए जाने वाले कचरे को खाकर गौ माता बीमार होने और असमय मृत्यु की शिकार होने से बच जाएँगी।

शादी विवाह समारोह आदि का बचा हुआ खाना भी होगा एकत्रित

बताया गया है कि शादी समारोह, पार्टी और भंडारे मैं बचे हुए भोजन को भी आम जान इस वाहन में दान कर सकते हैं इसके लिए उन्हें गौशाला तक आने की आवश्यकता नहीं है वह गाड़ी को बुलाने के लिए एक कॉल करें इस काल के माध्यम से गाड़ी उनके बताए स्थान पर पहुंचेगी वहां से वह अपना बचा हुआ भोजन को माता के लिए इसमें दान कर सकते हैं। वाहन पर मोबाइल नंबर भी दिया हुआ है ।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews