लोडेड कट्टे के साथ पकड़ा हथियार तस्कर, पिस्टल, कट्टे, जिंदा राउंड बरामद 

लोडेड कट्टे के साथ पकड़ा हथियार तस्कर, पिस्टल, कट्टे, जिंदा राउंड बरामद 

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने हथियार तस्करों के खिलाफ दो दिन में दूसरी कार्रवाई की है।  मंगलवार को थाटीपुर पुलिस ने एक हथियार तस्कर (Arms Smuggler) को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर तस्कर की कमर से 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला और जब इसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें 32 बोर की 02 पिस्टल, 315 बोर के चार कट्टे और 4 जिंदा राउंड मिले ।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाटीपुर थाना क्षेत्र के मेहरा गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति वारदात की नीयत से घूम रहा है।  मुखबिर की सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट किया गया। टीआई थाटीपुर दीपक यादव और उनकी टीम को संदिग्ध को पकड़ने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : चौकीदार की हत्या का खुलासा, फैक्ट्री में ही पहले काम करते थे आरोपी

पुलिस जब मेहरा गांव पहुंची तो संदिग्ध प्लास्टिक का बैग लिए घूम रहा था, पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।  पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसकी कमर में 315 बोर का लोडेड कट्टा लगा था। जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 32 बोर की दो पिस्टल और 315 बोर के चार कट्टे, 04 जिन्दा राउंड मिले।

ये भी पढ़ें – DIG इंदौर को नोटिस, आयोग के नोटिस हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

पूछताछ में हथियार तस्कर ने बताया कि वो खरगोन से अवैध हथियार लेकर ग्वालियर में बेचने आता है। उसने बताया कि  वो पिस्टल 8000 रुपये में लाता है और 20 से 22 हजार रुपये में बेचता है वहीं कट्टे 3 से 4 हजार रुपये में लाता है और 5 से 6 हजार रुपये में बेचता है।

ये भी पढ़ें – आखिर किसने लगाई फटकार कि एसी केबिन छोड़कर खुद RTO को उतरना पड़ा सड़क पर

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर भिंड का रहने वाला है और ग्वालियर में हथियार बेचने आया था उसने एक अन्य बड़े आरोपी का नाम बताया है जो पहले भी पकड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि तस्करों के खिलाफ लगातार मुहिम जारी है पुलिस ने दो दिनों में 13 अवैध हथियार बरामद किये हैं।  गौरतलब है कि ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने कल सोमवार को नयागांव तिराहे से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर की 5 पिस्टल बरामद की थी

[dgv_vimeo_video id=”649044738″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews