इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का बदरवास स्टॉपेज शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का बदरवास स्टॉपेज शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) मध्यप्रदेश को बहुत सौगात दे रहे हैं।  ग्वालियर चम्बल अंचल में सड़क, हवाई मार्ग और रेल सुविधाएं बढ़ाई  जा रही हैं।  आज गुरुवार को सिंधिया ने शिवपुरी (Shivpuri news) जिले के लोगों के लिए एक नई ट्रेन की सौगात दी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ग्वालियर (Gwalior News) कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। सिंधिया ने इस ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झण्डी दिखाकर बदरवास स्टेशन से आगे के लिए रवाना किया। शिवपुरी जिले के बदरवास स्टेशन पर अब 09307 इंदौर-चंडीगढ़ और 09308 चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन रुकेगी,  इससे इस अंचल के लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिल गई है।

ये भी पढ़ें – Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रभु श्रीराम से की स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम की तुलना

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर, शिवपुरी, गुना व अशोकनगर रेल सुविधाओं के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। हर रेलवे बजट में इन क्षेत्रों के लिये उन्होंने सौगातें दिलाने के प्रयास किए हैं जो सफल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि बदरवास स्टेशन के विकास के लिये रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी है।

ये भी पढ़ें – Ladli Laxmi Utsav : हर साल बड़े स्तर पर मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी दिवस, CM Shivraj ने की कई बड़ी घोषणाएं

श्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। आगामी वर्ष 2022 में दिल्ली – ग्वालियर – भोपाल वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि म्याना में भिण्ड-रतलाम एक्सप्रेस और पिपरई में साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज हो गए हैं।

ये भी पढ़ें – Video : दुर्गा नवमी पर CM शिवराज के घर पधारी नन्हीं कन्याएं, कन्या पूजन कर कराया भोज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews