प्रतिबंधित ब्रांड की 1 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित ब्रांड की 1 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस ने एक घर में छिपाकर रखी गई एक लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब (English Liquor) बरामद की है। बरामद की गई शराब राजस्थान ब्रांड (Rajasthan Brand) की है जो मध्य्प्रदेश (MP) में प्रतिबंधित है।  पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – उच्च शिक्षा मंत्री की दो टूक, आरडीयू के हक में किसी तरह का अड़ंगा पसंद नहीं है

जनकगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अयोध्या नगर के एक घर में बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की जहाँ पुलिस को 26 कार्टन अंग्रेजी शराब के मिले।  पुलिस को शराब के साथ दो युवक भी मिले जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – MP Weather Alert: मप्र का मौसम बदला, इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार

पुलिस ने बताया कि बरामद शराब राजस्थान ब्रांड की रॉयल क्लासिक व्हिस्की है जो मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित है।  शराब के साथ पकडे गए वीरेंद्र सोनी और शैलेन्द्र रावत से पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें – Covid-19: बच्चों पर कोवैक्सीन के ट्रायल के दूसरी डोज की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, 12-18 साल की उम्र के बच्चों पर किया जा रहा है परीक्षण

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews