संजय दीक्षित। मुरैना-पोरसा कस्बे में एक युवक को उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली तो युवक ने जमकर शराब पी।शराब पीने के बाद युवक जोंटई तिराहे के पास पेड़ पर चढ़ गया और कूदने का प्रयास करने लगा। दरअसल शराबी की पत्नी आसपास की बस्ती में किसी काम के लिए चली गई थी। जिससे नाराज होकर शराबी युवक पेड़ पर चढ़ गया और जमकर हंगामा काटा। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर टीआई अतुल सिंह पहुंचे और युवक को उतारने का प्रयास करने लगे। लेकिन युवक उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था और ना ही किसी बात को समझ नहीं रहा था। जिसके बाद उसकी पत्नी को भी बुलाया गया। उसके बाद फायर ब्रिगेड बुलाई गई। जिसकी मदद से करीब आधे घंटे बाद युवक को पेड़ से नीचे उतारा गया। वहीं पुलिस ने कहा कि युवक के होश में आने के बाद थाने में पेश करें।
घर में नहीं मिली पत्नी, तो शराब पीकर पेड़ पर चढ़ा पति
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






