MP: शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, छुट्टियों पर रोक, आवेदन भी निरस्त

government employees

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों (MP Government Employee-Officer) के लिए बड़ी खबर है। आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2022 (MP Urban Body and Panchayat Election 2022) को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर ने छुट्टियों पर रोक लगा दी।वही पहले से छुट्टी को लेकर दिए गए आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर के इस आदेश का पालन केंद्रीय दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर भी होगा।

यह भी पढ़े.. MP News: आज से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, 10 जून तक 23 ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों में जनरल टिकिट की सुविधा

दरअसल, प्रस्तावित नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन को ध्यान में रखकर जिले में पदस्थ शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही प्रसूति एवं अन्य चिकित्सकीय अवकाशों को छोडकर सभी तरह के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी पढ़े.. VIDEO: मंत्री जी बोले- मोदी में अकबर जैसी हीरे छांटने की क्षमता, सिंधिया को इसीलिए चुना

प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) आशीष तिवारी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। विशेष परिस्थितियों में किसी भी प्रकार के अवकाश को स्वीकृत करने से पूर्व विभागीय कार्यालय प्रमुखों को अपर कलेक्टर एच बी शर्मा से अनुमोदन लेना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews