Bigg Boss फेम तान्या मित्तल की पुलिस में शिकायत, मुंबई से आये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाये गंभीर आरोप

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी इससे पहले पूनम पांडे, उर्फी जावेद, राखी सावंत की भी पुलिस में शिकायत कर चुले हैं और सुर्खियाँ बटोर चुके हैं।
Tanya Mittal

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाली तान्या मित्तल इन दिनों बिग बॉस (Bigg Boss) में सुर्खियाँ बटोर रहीं है, उनकी बातें सुनने के बाद और हर शनिवार रविवार को सलमान खान के वीकेंड के वार में उनके द्वारा और आने वाले मेहमानों द्वारा रोस्ट किये जाने के बाद आज वे चर्चा का विषय बन चुकी है लेकिन तान्या की बातों को अधिकांश लोग फर्जी बताते हैं इसी क्रम में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने मुंबई से ग्वालियर आकर पुलिस में शिकायत की है।

तान्या मित्तल की शिकायत करने के लिए फैजान अंसारी  नामक एक युवक आज एसपी ऑफिस पहुंचा उसने खुद को महाराष्ट्र के मुंबई का निवासी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया, फैजान ने एक शिकायती आवेदन एसपी ऑफिस में दिया फैजान ने अपने आवेदन में तान्या पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

फैजान अंसारी के आरोप, कोर्ट भी जायेंगे 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एसपी को दिए शिकायती आवेदन में तान्या मित्तल पर झूठ बोलने, शहर और राज्य को बदनाम करने और उसके बॉयफ्रेंड बलराज को साजिश रच कर जेल पहुँचाने के गंभीर आरोप लगाये हैं, फैजान ने अपने आवेदन में लिखा कि वे तान्या के खिलाफ न्यायालय भी जायेंगे।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं तान्या 

गौरतलब है कि तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है वो रील बनाती है, उसकी मंदिरों के दर्शनों वाली रील, धर्मगुरुओं, शंकराचार्य के साथ रील, महाकुंभ वाली रील से बहुत प्रसिद्धि मिली अब वो रियलिटी शो बिग बॉस में है जहाँ वो सेंटर ऑफ़ अट्रेक्शन बनी हुई है।

ये विवादित बातें तान्या मित्तल के साथ जुड़ीं  

तान्या मित्तल के साथ कंट्रोवर्सी जुड़ी हुई है जिसे उसने खुद जोड़ा है, बिग बॉस में ग्वालियर को छोटा शहर, माता पिता द्वारा उस पर किये अत्याचार, उस पर लगाये प्रतिबंध, बकलावा खाने दुबई जाना, काफी पीने आगरा, दाल खाने दिल्ली जाने जैसी बातें तान्या ने की है वहीं 150 बॉडी गार्ड वाली बात, और कई मंजिल का घर जिसमें कई लिफ्ट लगीं है जैसी बातें सबसे ज्यादा चर्चा में है।

पूनम पांडे, उर्फी जावेद की भी शिकायत कर चुका है फैजान 

बहरहाल पुलिस ने फैजान का शिकायती आवेदन ले लिया है और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है, बता दें फैजान अंसारी इससे पहले पूनम पांडे, उर्फी जावेद, राखी सावंत की भी पुलिस में शिकायत कर चुले हैं और सुर्खियाँ बटोर चुके हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1127174758″]

[dgv_vimeo_video id=”1127174962″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews