कचरा गाड़ी में पार्टी का झंडा देख भड़के भाजपा मीडिया प्रभारी, दी ये चेतावनी

कचरा गाड़ी में पार्टी का झंडा देख भड़के भाजपा मीडिया प्रभारी, दी ये चेतावनी

ग्वालियर। प्रदेश में पंद्रह साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार के राज में रोज कुछ ना ऐसा नया देखने को मिल रहा है जो राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन जाता है। उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और देवास भाजपा सांसद महेंद्र सोलंकी के बीच जिला योजना समिति की बैठक में हुई बहस का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि आज ग्वालियर में नया मुद्दा सामने आ गया जिस पर भाजपा ने कडा एतराज जताया है।

दरअसल ग्वालियर नगर निगम की कचरा गाड़ी आज जब कंपू क्षेत्र में कचरा उठा रही थी तब उसमें पीछे की तरफ कचरे को गिरने से रोकने के लिए भाजपा का झंडा लगा था। पार्टी के किसी कार्य कर्ता ने इसे देख लिया और पार्टी को भेज दिया जिसे बाद बवाल मच गया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर ऐसा करने वालों को चेतावनी देते हुए लिखा कि बख्शे नहीं जायेंगे और ना इनके आका बच पाएंगे। उधर ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने भी आपत्ति जताते हुए एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से कहा कि वे इसके खिलाफ कलेक्टर अनुराग चौधरी, एसपी नवनीत भसीन और नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन से मिलकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews