BJP ने फिर लहराया जीत का परचम, दो और नगर परिषदों पर किया कब्ज़ा

BJP ने फिर लहराया जीत का परचम, दो और नगर परिषदों पर किया कब्ज़ा

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। भाजपा (BJP) ने ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली पिछोर एवं बिलौआ नगर परिषद में शनिवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में शानदार जीत हासिल की। बिलौआ में विजयलक्ष्मी चौरसिया निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई तो पिछोर में अध्यक्ष पद पर राम जानकी पंडा ने 9 मतों से जीत हासिल की।

ग्वालियर जिले की दो नगर परिषद पिछोर व विलोआ में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ जहां दोनों जगह पर भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। बिलौआ में विजयलक्ष्मी चौरसिया निर्विरोध चुनी गई । अध्यक्ष के चुनाव में विजयलक्ष्मी चौरसिया के विरुद्ध किसी भी दल के प्रत्याशी ने अपना फार्म नहीं भरा।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार ने GST रजिस्ट्रेशन पर लिया बड़ा फैसला, व्यापारियों को होगा लाभ

वही पिछोर में दो प्रत्याशी राम जानकी पंडा व नवल भार्गव ने अध्यक्ष के लिए फॉर्म भरा, जिस पर चुनाव हुए। चुनाव में राम जानकी पंडा को 15 में से 12 मत मिले तो नवल भार्गव को केवल तीन ही मत प्राप्त हुए। इस प्रकार रामजानकी पंडा ने 9 मतों से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें – MPPSC : 4 साल, 1400 पद और 10 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन, खर्च हुए 68.46 करोड़ रुपए, फाइनल परिणाम पर संशय बरकरार

जीत के बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन ने इसे भाजपा और हर कार्यकर्ता की जीत बताया तो राम जानकी पंडा ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की विकास की बात कही।

[dgv_vimeo_video id=”739209908″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews