लॉकडाउन के बीच कब्रिस्तान में ब्लास्ट, 6 घायल 2 बच्चों की हालत नाजुक

लॉकडाउन के बीच कब्रिस्तान में ब्लास्ट, 6 घायल 2 बच्चों की हालत नाजुक

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

शहर के थाटीपुर क्षेत्र में बने एक कब्रिस्तान में सोमवार शाम ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट कचरे के ढेर में आग लगाने के बाद हुआ। ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चों की हालत नाजुक है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना वायरस के चलते घोषित लॉक डाउन में पुलिस की कड़ी व्यवस्था है लोग घरों में बंद है ऐसे में एक कब्रिस्तान में ब्लास्ट की सूचना से जिला पुलिस प्रशासन पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे टी आई शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि अरब शाह की दरगाह के पास एक कब्रिस्तान है दो दिन बाद मुस्लिम समाज का कोई पर्व है जिसके चलते कब्रिस्तान के अध्यक्ष अजमेरी पहलवान इसकी सफाई करवा रहे थे। उन्होंने सफाई के बाद बच्चों से कचरे का ढेर लगवा दिया और उसमें एक बोरी भी पटक दी फिर आग लगवा दी तभी जोरदार धमाके की आवाज आई और ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही पास खड़े 6 लोग इसकी चपेट में आ गए । अचानक हुए धमाके से लोग दहशत में आ गए। सभी को अस्पताल भेजा गया जिसमें से दो बच्चे अरबाज और शाहिद की हालात नाजुक है जबकि शेष सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि लोगों का कहना है कि कचरे के ढेर में जो बारी फेंकी गई उसमें पटाखे तजे और ये ब्लास्ट पटाखों के कारण हुआ है। किसी व्यक्ति की शरारत के सवाल पर पुलिस ने कहा कि कब्रिस्तान के आसपास मुस्लिम बस्ती ही है पुलिस हर एंगल को देखेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews