घर-घर गए थे बीएलओ, अब दो महीने में गायब हुए 30722 वोटर

-BLO-went-home

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव नजदीक है इसलिए एक बार फिर नए सिरे से मतदाता सूचियों की जाँच की जा रही है।लेकिन हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट रिविजन का कम अब संदेह के घेरे में है। बीएलओ ने डोर टू डोर जाकर सर्वे किया था और उसके बाद 27 सितम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ था। लेकिन अब जब एक बार फिर समीक्षा हुई तो 27 सितम्बर से 27 दिसंबर के बीच दो महीने में 30722 मतदाता गायब हो गया। 

दरअसल विधानसभा चुनावों की वोटर स्लिप की समीक्षा की गई तो पता चला कि जिले की6 विधानसभाओं में अनुपस्थित, शिफ्ट हो चुके और मृत मतदाताओं की संख्या 30722 है। अब इस मामले की सम्बंधित बीएलओ को नोटिस देकर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 सितम्बर को किया गया था जिसमें ग्वालियर जिले में मतदाताओं की संख्या 14 लाख 87 हजार आई थी और चुनाव परिणाम आने के बाद जब मतदाताओं के घर पहुंचाई जाने वाली बची वोटर स्लिप की समीक्षा की गई तो अधिकांश बीएलओ ने रिपोर्ट दी कि उनके क्षेत्र में मृत, बाहर जा चुके ,अनुपस्थित वोटर्स की स्लिप बच गईं। अब चूँकि आंकडा बड़ा है इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को इस पर शंका हो रही है । इसलिए इसकी जांच कराई जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews