ग्वालियर सेंट्रल जेल में कैदी के पास मिला चरस और गाँजा, दो जेल प्रहरी निलंबित, जाने पूरा मामला 

ग्वालियर सेंट्रल जेल में कैदी के पास मिला चरस और गाँजा, दो जेल प्रहरी निलंबित, जाने पूरा मामला 

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। Gwalior News:- ग्वालियर सेंट्रल जेल में गाँजा, चरस और अन्य नशीली पदार्थों का सप्लाइ हो रहा था, जांच के दौरान जेल के कैदियों के पास चरस, गाँजा और नशीली पदार्थों को पाया गया है। मंगलवार को कैदी इकबाल चरस के साथ जेल के अंदर पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ की इस पूरे कारनामे में दो जेल प्रहरी भी उनका साथ दे रहे हैं।

यह भी पढ़े… उत्तर प्रदेश : जौनपुर में हुआ बड़ा एलपीजी गैस हादसा, तीन लोगों की मौत

जब जेल प्रहरियों की जांच की गई तो एक के पास रुपये और दूसरे के पास गाँजे की पुड़िया बरामद की है। जिसके बाद जेल अधीक्षक ने दोनों ही जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। एक जेल प्रहरी का नाम दिनेश यादव और दूसरे का नाम मनोज राजौरिया बताया जा रहा है।

एक जेल प्रहरी के पास 7900 रुपये थे और दूसरे के पास 350 ग्राम गाँजा मिला है। कहा जा रहा है की दोनों नशीली पदार्थ को अपने जूतों में छिपाते थे। इस मामले में फिलहाल FIR दर्ज नहीं किया गया है। बहोड़ापुर थाना पुलिस को FIR के लिए पत्र लिखा गया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews