5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस, अब इनके खिलाफ FIR कराएगी बिजली कम्पनी

5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस, अब इनके खिलाफ FIR कराएगी बिजली कम्पनी

ग्वालियर। कैश लेकर जाने की झंझट से खुद को मुक्त रखने वाले हजारों उपभोक्ताओं ने बिजली कम्पनी को बिजली के बिल का भुगतान चेक से तो किया लेकिन उनके चेक बाउंस हो गए। अब एमडी ऑफिस से मिले आदेश के बाद ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कम्पनी FIR करने जा रही है।

ग्वालियर में करीब 3 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अपने बिजली बिल का भुगतान चेक से किया लेकिन उनके चेक बाउंस हो गए । चेक बाउंस होने के बावजूद इस उपभोक्ताओं ने बिल की राशि जमा नहीं की। ऐसे लोगों से बिजली कम्पनी को 5 करोड़ रुपए वसूलने है। इन उपभोक्ताओं में अधिकतर कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ता ज्यादा हैं। बिजली कम्पनी अभी तक ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी लेकिन पिछले दिनों एमडी ऑफिस से ग्वालियर रीजन के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय को कार्रवाई के आदेश मिले गईं। जिसके बाद कम्पनी ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR की तैयारी कर रही है। कम्पनी के अधिकारी बताते हैं कि हर महीने लगभग 200 से 250 उपभोक्ताओं के चेक बाउंस हो रहे हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews