कलेक्टर ने ली प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स की क्लास, NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार

कलेक्टर ने ली प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स की क्लास, NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारी NUSI छात्रों की आज गुरुवार को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने क्लास ले ली।  जब वे स्टूडेंट्स को समझा रहे थे तभी NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव ने ऐसा कुछ कह दिया कि कलेक्टर को गुस्सा आ गया और उसे गिरफ्तार कर थाने भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार परीक्षाओं की तारीख बढ़ाने की मांग के साथ कुछ स्टूडेंट्स NSUI के नेतृत्व में जीवाजी विश्व विद्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों की मांग थी कि सेशन देर से शुरू हुआ, ऑफलाइन- ऑनलाइन परीक्षा के असमंजस में ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाई इसलिए 15 दिन का समय दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें – वायरल ऑडियो: कालेज चेयरमैन की छात्रा से गंदी बात!

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह  वहां पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझने की कोशिश की।  लेकिन जैसे ही छात्र बोले कि हम पढ़ाई नहीं कर पाए, कलेक्टर ये सुनकर उन्हें समझाइश देने लगे इसी दौरान NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव ने कलेक्टर से कह दिया आप दबाव बना रहे हो हम पर, इतना सुनते ही कलेक्टर मौजूद पुलिस अधिकारी भड़क गए , कलेक्टर को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे गिरफ्तार कर थाने भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें – आखिर क्यों पकड़े इमरती ने सिंधिया के सामने कान, देखें वीडियो

छात्र बहुत देर तक कलेक्टर से बहस करते रहे, कलेक्टर से सहयोग का निवेदन करते रहे। कलेक्टर ने कहा कि मैं जीनियस छात्रों के साथ हमेशा खड़ा हूँ। फिर उन्होंने वीसी को बुलवाकर छात्रों की समस्या को निपटने के निर्देश दिए।

[dgv_vimeo_video id=”670801198″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews