अब इस पूर्व मंत्री के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला, कांग्रेस ने कलेक्टर से की शिकायत

अब इस पूर्व मंत्री के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला, कांग्रेस ने कलेक्टर से की शिकायत

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी पर कांग्रेस ने लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप  लगाया है। इसे लेकर उन्होने कलेक्टर से शिकायक भी की है, शिकायत में कहा गया है कि बिलौआ में बीजेपी के नवनियुक्त ग्रामीण अध्यक्ष कौशल मिश्रा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ और यहां पूर्व मंत्री इमरती देवी भी सम्मिलित हुई थीं। कांग्रेस ने प्रशासन से उनके खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि करीब एक 10 दिन पहले भी कांग्रेस नेता सुरेश राजे जो इमरती देवी के समधी भी हैं, उन्होने भी इमरती देवी पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप लगया था। उन्होने कहा था कि इमरती देवी डबरा में भीड़ जुटाकर बैठकें ले रही हैं। इसे लेकर उन्होने भी कलेक्टर और एसपी से शिकायत की थी और एक बार फिर इमरती देवी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews