MP News : कंप्यूटर शोरूम में आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

aag

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर ( Gwalior) शहर के इंदरगंज क्षेत्र में पारसमणि मॉल में स्थित एक कंप्यूटर शोरूम (Computer showroom) में देर रात आग लग गई। आग (The fire) लगते ही मॉल और बाजार में भगदड़ मच गई। तत्काल फायर ब्रिगेड (fire brigade) को सूचना दी गई जिसने पांच गाड़ी पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। शो रूम संचालक के मुताबिक करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ होगा।

जानकारी के अनुसार पारसमणि मॉल (Parasmani Mall) में स्थित कंप्यूटर शो रूम पोरवाल कंप्यूटर में देर रात अचानक आग लग गई। मॉल के गार्ड ने आग की सूचना शो रूम संचालक आशीष गुप्ता (Ashish Gupta) को दी। वे तत्काल वहाँ पहुंचे। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। थोड़ी ही देर में आग भड़क गई और बड़ी बड़ी लपटें शो रूम के बाहर निकलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक के बाद एक पांच गाड़ी पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। आग से पोरवाल कंप्यूटर के बगल में स्थित उनके ऑफिस एवं सर्विस सेंटर को भी नुकसान पहुंचा है ।

यह भी पढ़े…मुरैना में फैक्ट्ररी में लगी अचानक भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

फायर ब्रिगेड कर्मियों की फुर्ती से बड़ी घटना टल गई क्योंकि पारसमणि मॉल में कंप्यूटर, लेप टॉप , मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकाने हैं साथ ही के कई ऑफिस भी हैं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन फायर ब्रिगेड द्वारा फेंके पानी से मॉल की दूसरी दुकानों में भी पानी भर गया और उनका भी नुकसान हो गया।

पोरवाल कंप्यूटर के संचालक आशीष गुप्ता ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ (Mp breaking news) को बताया कि वे रोज की तरह शो रूम बंद कर घर गए थे। कुछ देर बाद मॉल के गार्ड का फोन आया कि आपकी दुकान से धुँआ उठ रहा है। मैं तुरंत वहाँ पहुंचा देखा तो धुँआ निकल रहा था आग की लपटें नहीं थी लेकिन जब तक कुछ समझ पाते अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज आई और आग की तेज लपटें निकलने लाई संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी और अंदर रखे कंप्यूटर, लेपटॉप फट गए होंगे।

उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार भी भाग कर मॉल पहुँच गए। उन्होंने बताया कि कितना नुकसान हुआ है ये कहना मुश्किल है लेकिन एक अनुमान के मुताबिक करीब 30-35 लाख का नुकसान तो हुआ होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews