कांग्रेस विधायक ने ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर पर लगाया भाजपा के एजेंट बनकर काम करने का आरोप, चुनाव आयोग में की शिकायत

mp election 2023

MP Election 2023 : कांग्रेस विधायक एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का गंभीर आरोप लगाया है, विधायक पाठक ने मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से उनकी शिकायत करते हुए तत्काल हटाने की मांग की है।

मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग में प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा के इशारे पर भाजपा का एजेंट बनने के आरोप लगा रही है, पार्टी ने नेताओं ने ऐसे कई अधिकारियों की शिकायत निर्वाचन आयोग में करना शुरू कर दिया है ।

कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का आरोप, भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे नगर निगम कमिश्नर   

ग्वालियर से कांग्रेस विधायक एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह की शिकायत की है, पाठक ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा कि हर्ष सिंह पिछले लम्बे समय से भाजपा के एजेंट बनकर ग्वालियर में काम कर रहे हैं।

प्रवीण पाठक ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कमिश्नर को ग्वालियर से हटाने की मांग की  

पाठक ने कहा कि निगम कमिश्नर ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में जहाँ मुख्य व्यापारिक केंद्र हैं और व्यापारियों का एक बड़ा वर्ग काम व्यापार करता है और निवास करता है वहां की सड़कों को अमृत योजना के नाम पर खुदवा दिया है जिससे  सरकार को इसका लाभ मिल सके, इसलिए मेरा निवेदन है कि ऐसे अधिकारी को तत्काल ग्वालियर से हटाया जाये तो एक पार्टी विशेष के लिए काम कर रहा हो।

[dgv_vimeo_video id=”876631605″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews