कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने सीएम को लिखा लेटर, बिजली बिल माफ करने की मांग

कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने सीएम को लिखा लेटर, बिजली बिल माफ करने की मांग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। इन दिनों मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) द्वारा एक के बाद एक मुद्दों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखने का सिलसिला जारी है।  डॉ. गोविंद सिंह के बाद अब ग्वालियर (Gwalior) से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार (Congress MLA Satish Singh Sikarwar) ने सीएम को पत्र लिखा है। इस पत्र मे उन्होंने बिजली बिल (Electricity Bill) माफ करने की मांग की है।

यह भी पढ़े.. 7 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10%, सीएम शिवराज सिंह बोले-सीधी पर विशेष ध्यान दें

कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने ट्वीट कर बताया है कि कोरोना की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मैंने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan जी को विद्युत बिल माफ किए जाने के संबंध में पत्र लिखा। मुझे पूर्ण आशा है कि मेरे पत्र को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री जी इस पर जल्दी फैसला करेंगे।इस पत्र में कांग्रेस विधायक ने लॉकडाउन (Lockdown) के कारण आर्थिक गतिविधियां बंद होने के कारण बिजली बिल माफ करने की मांग की है।

Pension: गुरुवार को इस योजनांतर्गत 301 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम, 50 लाख हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

बता दे कि हाल ही में कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने मीडिया से चर्चा के दौरान ग्वालियर (Gwalior) के बिगड़ते हालात पर चिंता जताई थी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ग्वालियर की तरफ देखने की गुहार लगाई थी। वही प्रशासन को जमकर घेरा था।

कांग्रेस विधायक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews