कांग्रेसियों का फूटा सिंधिया पर गुस्सा, पुलिस ने जलते पुतले छीने, जमकर हुई झूमाझटकी 

कांग्रेसियों का फूटा सिंधिया पर गुस्सा, पुलिस ने जलते पुतले छीने, जमकर हुई झूमाझटकी 

ग्वालियर,अतुल सक्सेना। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह (State Vice President Ashok Singh) के बालाजी मैरिज गार्डन (Balaji Marriage Garden) पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस (Congress)  ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय में तय कार्यक्रम के हिसाब से कांग्रेस ने अपने सभी शहरी 12  और ग्रामीण 12 ब्लॉक में सिंधिया के पुतले जलाये, इस दौरान कोंग्रेसियों ने सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उधर महिला कांग्रेस ( Mahila Congress)ने भी सिंधिया के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पुतला फूंका।  इस दौरान पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ी , पुलिसकर्मी  कई  जगह से जलते  पुतले छीनकर भाग गए।

एपेक्स बैंक के पूर्व चेयरमेन और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह के बालाजी मैरिज गार्डन पर हुई प्रशासन की कार्रवाई को कांग्रेस ने राजनीति से प्रेरित द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया है। कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि ये कार्रवाई सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर की गई है  कांग्रेस ने गुरुवार पार्टी कार्यालय में बैठक कर सिंधिया के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी  उस के तहत आज शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने सभी ब्लॉक में सिंधिया के पुतले जलाये और उनके  खिलाफ नारेबाजी की , कांग्रेस नेताओं का कहना था कि ग्वालियर जिला प्रशासन सिंधिया के इशारे  गैर क़ानूनी काम कर रहा है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।  उधर महिला कांग्रेस ने भी आक्रोश जताते हुए फूलबाग चौराहे पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूँका। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुचि  राय ने कहा कि ग्वालियर जिला प्रशासन सिंधिया जी के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रहा हैं जिसका हम सब मिलकर मुकाबला करेंगे। लेकिन सिंधिया जी के इशारे पर गैर कानूनी कार्रवाई नहीं होने देंगे। महिला कांग्रेस जब पुतला जला रही थी तभी पुतले  को खींचने बढे एक पुलिस कर्मी के ऊपर  जलता हुआ पुतला गिर गया लेकिन पुलिस कर्मी बच गया और जलता हुआ पुतला खींच कर ले गया।

इसके अलावा  शहर में अन्य कई जगह भी कांग्रेस नेताओं और पुलिस कर्मियों के बीच सिंधिया  के पुतले को लेकर छीना झपटी हुई। लेकिन पुतला जलाने में सफल हुए उसके बाद पुलिसकर्मी जलता हुआ पुतला लेकर भागे।  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार कल शनिवार कांग्रेस सिंधिया के खिलाफ धरना देगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews