Corona effect – यहाँ पिछले आठ दिन से रोज लग रहा कोरोना का शतक

Corona effect – यहाँ पिछले आठ दिन से रोज लग रहा कोरोना का शतक

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना (Corona) से बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों के बीच ग्वालियर (Gwalior) से बुरी खबर है यहाँ संक्रमित मरीजों (Infected Patients) की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले आठ दिनों से यहाँ संक्रमित मरीजों की संख्या शतक (Century) के आसपास ही चल रही है।

तमाम जागरूकता और सख्ती के बाद भी कोरोना का असर कम होता नहीं दिखाई दे रहा हैं ग्वालियर जिले में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार 24 नवंबर को जारी कोरोना के मेडिकल बुलेटिन में संक्रमित मरीजों की संख्या 112 बताई गई है। आंकड़ों पर गौर करेंगे तो ग्वालियर में 18 नवंबर के बाद से लगातार आंकड़ा बढ़ रहा है। 18 नवंबर को 98 मरीज, 19 नवंबर को 101 मरीज, 20 नवंबर को 120 मरीज, 21 नवंबर को 97 मरीज, 22 नवंबर को 110 मरीज और 23 नवंबर को 98 मरीज सामने आये। आज 24 नवंबर को 1745 सैम्पल की जांच की गई जिसमें संक्रमितो की संख्या 112 निकली। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14218 हो चुकी है। इसमें से 13143 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में कुल एक्टिव केस अभी 897 हैं जबकि मृतकों की संख्या 178 हो चुकी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews