कोरोना हेलमेट पहन पुलिस ने निकाली रैली, मोहल्लों में जाकर किया जागरूक

कोरोना हेलमेट पहन पुलिस ने निकाली रैली, मोहल्लों में जाकर किया जागरूक

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

14 अप्रैल तक जारी लॉक डाउन के बीच ग्वालियर पुलिस ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभिनव पहल की है। पुलिस अधीक्षक ने 10 जवानों को कोरोना हेलमेट पहनाकर शहर में रैली निकाली और मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक किया।

कोरोना से बचाने और जागरूक करने के लिए ग्वालियर जिला और पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है बावजूद इसके बहुत से लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं ऐसे ही लोगों को जागरूक करने के लिए ग्वालियर पुलिस ने नई पहल की है । पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि हमने कोरोना की आकृति वाला एक हेलमेट बनाया है जिससे लोगों को बता सकें कि कोरोना दिखता कैसा है इससे लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कोरोना हेलमेट पहनाकर 10 पुलिस जवानों को पुलिस कंट्रोल रूम से एक रैली निकाली। ये रैली कंट्रोल रूम से शुरू हुई और थाटीपुर, मुरार, गोले का मंदिर, हजीरा, चार शहर का नाका, बहोडापुर, शिंदे की छावनी, होती हुई मोती महल पर जाकर समाप्त हुई। इसके बाद ये जवान मोहल्लों में गए और लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया और अपील की कि लोग लॉक डाउन का पालन करें और घरों में ही रहे। लोगों ने पुलिस की इस पहल को अच्छा बताया है और सहयोग का भरोसा दिलाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews