24 घंटे में दो गुने से ज्यादा हुए कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 300 के पास, एक्टिव केस 700 पार

24 घंटे में दो गुने से ज्यादा हुए कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 300 के पास, एक्टिव केस 700 पार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की तेज होती रफ़्तार चिंता बढ़ा रही है। नए मरीजों की संख्या प्रतिदिन करीब 1000 को पार कर रही है।  इस बीच ग्वालियर (Gwalior News) में भी कोरोना ने रफ़्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में ही मरीज दो गुने से अधिक हो गए हैं। शुक्रवार को जहाँ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 111 थी जो आज शनिवार को बढ़कर 280 हो गई है। उधर जबलपुर में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ग्वालियर में भी कोरोना मरीजों (Gwalior Corona News) की संख्या बढ़ती जा रही है।  हालात ऐसे हो गए हैं कि एक दिन छोड़कर संख्या दो गुनी हो रही है।  शुक्रवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 111 थी जो आज शनिवार को बढ़कर 280 पहुँच गई। नए 280 मरीज मिलाकर एक्टिव केस बढ़कर 702 पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें – Corona : अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही होंगे रामराजा सरकार के दर्शन

जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 4082 सेम्पलों की जाँच की गई जिसमें से 280 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।  पॉजिटिविटी रेट के आधार पर देखे तो ये बहुत कम है लेकिन संख्या की रफ़्तार चिंता में डाल रही है।

ये भी पढ़ें – कोरोना ALERT : जबलपुर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

प्रशासन ने मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने माइक्रो कन्टेनमेंट क्षेत्र बनाना शुरू कर दिए हैं। इस समय जिले में 41 माइक्रो कन्टेनमेंट क्षेत्र एक्टिव हैं।  उधर जबलपुर में भी कोरोना मरीजों की संख्या बाद रही है जबलपुर में शनिवार को 152 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : जावेद हबीब के खिलाफ गुस्सा, पोस्टर फाड़े, सैलून में डाला ताला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews