पहली ही बारिश नहीं झेल पा रही भ्रष्टाचार की सड़क! इंजीनियर निलंबित, आज फिर धसकी, अब सुरंग जैसा बड़ा गड्ढा बना

कमिश्नर ने एक अन्य उप यंत्री राजीव पाण्डेय को जल प्रदाय और सीवर संधारण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया। राजीव पाण्डेय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्रतिनियुक्ति पर नगर निगम ग्वालियर में पदस्थ थे।  
Gwalior Chetakpuri road collapsed

ग्वालियर में एक पखवाड़े पहले ही बनी चेतकपुरी रोड को शहर के लोग अब भ्रष्टाचार की सड़क कहने लगे हैं, सात दिन में दूसरी बार आज ये सड़क फिर धंस गई है, सूचना मिलते ही तत्काल  ट्रेफिक पुलिस ने बैरिकेड लगाये और लोगों को निकलने के लिए रास्ता बनाया, खास बात ये है, ये अब इस सड़क में सुरंग जैसे बड़ा सा गड्ढा बन गया है, लोग सड़क की हालत को देखकर नगर निगम के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं।

आपको बता दें कि ग्वालियर में मानसून की आमद के साथ ही बीती 18 जून की रात पहली झमाझम बारिश हुई लेकिन ये नई बनी सड़क बारिश नहीं झेल पाई और धसक गई, हाल ही में बनी सड़क के धसकने से इसमें भ्रष्टाचार की बू आने लगी , सड़क के धंसकने के बाद इसे रिपेयर किया गया, मामला ऊपर तक पहुंचा जिसके बाद लापरवाह इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया।

फिर धसक गई चेतकपुरी रोड, दिखने लगा सुरंग जैसा बड़ा गड्ढा  

निगम आयुक्त इस कार्रवाई से जनता की नाराजगी दूर करने का प्रयास करते उससे पहले ही आज सोमवार 23 जून को सुबह के समय हुई कुछ समय की बारिश में ये सड़क एक बार फिर धसक गई, अब ये सड़क उस जगह से धसकी जिस छोर से इसका निर्माण शुरू हुआ था, यानि कुलदीप नर्सरी के सामने,  इस बार सड़क सिर्फ धसकी ही नहीं इसमें एक सुरंग जैसा बड़ा से गड्ढा दिखाई देने लगा।

पुलिस ने लगाये बैरिकेड, वाहन निकालने बनाया रास्ता  

सड़क धसकने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भारी ट्रेफिक लोड वाली इस सड़क पर वाहनों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए बैरिकेड लगाये और लोगों को निकलने  के लिए रास्ता बनाया, बता दें फूलबाग चौपाटी से कुलदीप नर्सरी तक स्टॉर्म ड्रेनेज लाइन डाली गई है, वार्ड 58 में बार बार आने वाली ड्रेनेज समस्या के स्थाई हल के लिए करीब 16 करोड़ रुपये में सीवर लाइन और सड़क का निर्माण किया गया लोगों ने 6 महीने तक धूल मिट्टी और गड्ढों की परेशानी झेली लेकिन सड़क मोटरेबल होते ही धसकने लगी।

कमिश्नर ने सब इंजीनियर को निलंबित किया, AE, DE को नोटिस  

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों जहाँ से सड़क धसी थी उस जगह 50 साल पुरानी बड़ी करीब 300 मीटर डाया वाली वाटर लाइन थी जिसमें लीकेज हो गया था और सडक निर्माण में गुणवत्ता भी सामने आई, सड़क की जाँच के लिए बनी कमेटी ने रिपोर्ट दी कि सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी का भराव सही नहीं किया गया रोलर भी ठीक से नहीं चलाया गया जिसके बाद कमिश्नर संघ प्रिय ने जिम्मेदार पीआईयू के उप यंत्री आशीष राजपूत को निलंबित कर दिया और  सहायक यंत्री महेंद्र अग्रवाल  एवं कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

लापरवाही और भ्रष्टाचार की सड़क 

बहरहाल फूलबाग चौपाटी से कुलदीप नर्सरी तक टुकड़ों टुकड़ों में बनी ये सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है ये आरोप न सिर्फ जन प्रतिनिधि लगा रहे हैं न जनता लगा रही है बल्कि सड़क की हालत खुद ये बयां कर रही है कि इसके निर्माण में जिम्मेदारों ने  कितनी लपरवाही की है ये सड़क टेक्स पेयर के पैसों की बर्बादी का एक नया और बड़ा उदाहरण बन गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1095550274″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews