मोदी के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत पाए ,कमलनाथ के चेहरे पर क्या खाक जीतेंगे

मोदी के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत पाए ,कमलनाथ के चेहरे पर क्या खाक जीतेंगे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यानी इंटक की महिला विन्ग  की कार्यवाहक अध्यक्ष शांति कुशवाहा(Madhya Pradesh National Labor Congress Acting President Shanti Kushwaha ) को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है ।

पार्टी के इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी (President RD Tripathi) ने एक पत्र जारी कर शांति कुशवाहा पर सोशल मीडिया (Social Media) में कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के खिलाफ असत्य व अनर्गल बातें करने का आरोप लगाया है। दरअसल शनिवार को को ग्वालियर के एक अखबार में कांग्रेस नेत्री शांति कुशवाहा ने बीजेपी से कांग्रेस में आए सतीश सिकरवार को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि सतीश सिकरवार भाजपा सरकार में रहते हुए विधानसभा चुनाव हार गए थे। ऐसे प्रत्याशी को अगर कमलनाथ जी हम पर थोपने की कोशिश करेंगे तो हम उसका खुलकर विरोध करेंगे ।पार्टी किसी के घर की नहीं है।

कई बार मैंने बड़े-बड़े नेताओं को शिकायत की सज्जन वर्मा से भी शिकायत की ।इसकी जानकारी अशोक सिंह को भी है मिगलानी को भी की है ।सतीश सिकरवार इस बार भी चुनाव हार रहे है क्योंकि जो व्यक्ति नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव नहीं जीता वह कमलनाथ के चेहरे पर क्या खाक जीतेगा ।वह पार्षद थे और पार्षद ही रहेंगे ।पार्टी ने शांति के इस बयान को गंभीरता से लिया है और उनके इस बयान पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है ।विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी में इस तरह की गतिविधियां और कार्यकर्ताओं का इस तरह से निष्कासन पार्टी के मनोबल पर विपरीत असर डाल सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews