Gwalior News: प्रतिष्ठित व्यापारी ब्रजवासी मिष्ठान भंडार के संचालक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी ब्र जवासी मिष्ठान भंडार (Brajwasi Sweets Store के संचालक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया है जबकि मामला जानलेवा हमले का है।

यह भी पढ़े.. विन्ध्य को नए फ्लाईओवर की सौगात, सीएम शिवराज सिंह बोले- उद्योग भी किए जा रहे है शुरु

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर (Gwalior Police) कोतवाली थाना क्षेत्र के माधौगंज स्थित ब्रजवासी मिष्ठान भंडार के संचालक बलदेव अग्रवाल पर बीती रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बलदेव अग्रवाल लहूलुहान हो गए। उनके सिर और नाक से खून बहने लगा। उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी परिजन तत्काल उन्हें पहले JAH लेकर भागे लेकिन वहाँ व्यवस्थाएँ ठीक नहीं मिली तो पड़ाव स्थित प्राइवेट KM अस्पताल भागे। जहाँ अभी तक उन्हें होश नहीं आया है परिजनों के मुताबिक अभी वे बेहोश हैं।

घायल व्यापारी बलदेव अग्रवाल के भाई कन्हैया लाल अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अपने भाई के साथ वे रात को दुकान पर बैठे थे तभी भुवनेश भारद्वाज, हरिओम भारद्वाज, कृष्णा शर्मा उर्फ छोटू, रिंकू, नेता भारद्वाज और मनोज उर्फ मीनू शर्मा दुकान पर आये और कहा कि हमे तुम्हारी कार खरीदनी है। हमने कार दे दी वे लोग कार ले गए लेकिन जब दो घंटे बाद वापस आये तो बलदेव ने कहा कि तुम इतनी देर में आये मेरी कार का पेट्रोल और गैस खत्म कर दी। इतना सुनते ही वे लोग बलदेव को गंदी गंदी गालियाँ देने लगे।

यह भी पढ़े..MP Weather Update: मप्र के इन 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मैंने समझा बुझाकर दोनो को शांत करा दिया। हम दोनो घर चले गए लेकिन देर रात करीब 12: 30 बजे बलदेव का फोन आया कि जल्दी आ जाओ मेरे साथ इन लोगों ने मारपीट कर दी है। मैं जब पहुंचा तो भुवनेश वहाँ अन्य लोगों के साथ मौजूद था उसने बलदेव के सिर पर लोहे के सरिये से वार कर दिया। मनोज ने डंडे से वार किया बाकी लोगों ने भी बलदेव की मारपीट की जिससे वो घायल हो गया उसके सिर, नाक व अन्य जगह से खून निकलने लगा। इन लोगों ने हमारी गाड़ी भी तोड़ दी। जाते जाते ये लोग जान से मारने की धमकी देकर गए कि पुलिस में रिपोर्ट की तो ठीक नहीं होगा।

उधर टीआई कोतवाली राजीव गुप्ता ने कहा कि शिकायत के आधार पर हमने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवे की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कन्हैया लाल अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने सामान्य धाराएँ लगाई हैं जबकि हत्या के प्रयास की धारा भी लगानी चाहिए।परिजनों ने इस मामले को लेकर एसपी (Gwalior SP) अमित सांघी से भी मुलाकात की है। घायल व्यापारी के भाई कन्हैया लाल का कहना है कि हम एसपी साहब से मिलने गए थे उन्होंने भरोसा दिया है कि घटना के हिसाब से ही धाराएँ लगाई जायेगी।

यह भी पढ़े.. Government Employee: सरकारी कर्मचारियों को लेकर नए निर्देश जारी, रोज आना होगा ऑफिस

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews