विन्ध्य को नए फ्लाईओवर की सौगात, सीएम शिवराज सिंह बोले- उद्योग भी किए जा रहे है शुरु

सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अलग प्रदेश बनाने की मांग के बीच और आगामी चुनावों से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने विन्ध्य पर फोकस करना शुरु कर दिया है। 17 साल बाद विन्ध्य से विधानसभा अध्यक्ष चुनने के बाद आज सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)  ने करोड़ों की लागात से बने रीवा में नव-निर्मित फ्लाई-ओवर (Rewa Fly-over) का वर्चुअल लोकार्पण किया, जिसका नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) ब्रिज रखा गया है। रीवा में नव-निर्मित डेढ़ कि.मी. लम्बे इस फ्लाई-ओवर की लागत 43 करोड़ 50 लाख रूपये है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र के इन 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रीवा सहित पूरे विन्ध्य क्षेत्र का समग्र विकास निरंतर जारी रहेगा। वहाँ अधो-संरचना विकास, स्वास्थ्य सुविधाएँ, शिक्षा (Education), कौशल विकास, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में उद्योगों का जाल बिछाया जा रहा है। कृषि आधारित उद्योग भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। रीवा में कैंसर मरीजों को इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। बाणसागर परियोजना ने विन्ध्य क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। सिंचाई की सुविधा बढ़ने से कृषि एवं व्यापार को बढ़ावा मिला है और रोजगार (employment) के अवसर बढ़े हैं। इसके साथ ही, एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी यहाँ प्रारंभ हुए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम (MP Assembly Speaker Girish Gautam) ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसा मुख्यमंत्री मिला है। कोरोना संक्रमण को उन्होंने प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया है। उन्होंने रीवा के विकास में सराहनीय योगदान दिया है।  रीवा से प्रतिवर्ष लगभग 5000 कैंसर के मरीज निकलते हैं, अत: यहाँ एक कैंसर हॉस्पिटल खोला जाना चाहिए।लोक निर्माण मंत्री  गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह ने रीवा सहित संपूर्ण विंध्य क्षेत्र का समग्र विकास किया है। आगे भी विकास की गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी। लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सभी विभाग इसमें पूरा सहयोग करते रहेंगे।

यह भी पढ़े.. मूंग खरीदी 2021: सीएम शिवराज सिंह का ऐलान-किसानों को पूरी कीमत देगी सरकार

वही रीवा से वर्चुअली शामिल हुए पूर्व मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह   ने नेतृत्व में रीवा में तेज गति से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गत जुलाई में गुढ़ में एशिया के सबसे बड़े फ्लाई-ओवर का लोकार्पण किया था। गत अक्टूबर में रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रारंभ हुआ। कचरे से खाद बनाने का संयंत्र भी यहाँ स्थापित हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews