नगर निगम के रिटायर्ड वार्ड ऑफिसर की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत

नगर निगम के रिटायर्ड वार्ड ऑफिसर की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत

ग्वालियर । शहर के विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में स्थित बहुमंजिला इमारत सत्यम टावर से गिरकर एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। वृद्ध नगर निगम रिटायर्ड अधिकारी बताए गए हैं। विश्व विद्यालय थाने के ए एस आई नगर निगम में वार्ड ऑफिसर रहे महेश कुमार मौर्य के मुताबिक राम नरेश राठौर कुछ साल पहले ही नगर निगम से रिटायर हुए थे। वह अपनी पत्नी के साथ अलकापुरी में स्थित सत्यम टावर की सातवीं मंजिल पर रहते थे। पड़ोसियों से पता चला है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था उनका इलाज भी चल रहा था। रविवार को दिन में वो अपने फ्लैट की बालकनी से सर्दी के कारण सिर में पहनने वाला टोपा उठाने मुंडेर पर झुके तभी उनका पैर स्लिप हो गया और वे नीचे आ गिरे। नीचे गिरते ही उनकी की मौत हो गई। ।घटनास्थल पर श्री राठौर का टोपा भी मिला है । इनका इकलौता बेटा दिल्ली में नौकरी करता है उसे पिता के निधन का समाचार से दिया गया है। वो ग्वालियर के लिए रवाना हो गया है। उधर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews