आधी रात को चल रहे DJ बंद कराने पहुंचे बुजुर्ग के साथ मारपीट, घर पर पथराव, कार के शीशे भी फोड़े

बर्थ डे पार्टी में डीजे बज रहा था रात को करीब 1 बजे जब डीजे का शोर तेज हो गया तो पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग ने बंद करने के लिए कहा जिसपर उसके साथ कुछ युवकों में मारपीट कर दी और फिर उसके घर पर पथराव कर दिया, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।
Gwalior stone pelting

Gwalior News : ग्वालियर में चार पांच युवकों ने के बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी और जब वे अपनी जान बचाकर  भागे और अपने घर में घुस गए तो युवकों ने उनका पीछा किया और फिर उनके गहर पर पथराव कर दिया, घर में लगी खिड़कियों के कांच तोड़ दिए, गुस्साए युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे भी फोड़ दिए, घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की है जिसके सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर थाने के रंगियाना मोहल्ले में रहने वाले अंकित भदौरिया के घर बर्थ डे पार्टी थी जिसमें डीजे बज रहा था रात को करीब 1 बजे जब डीजे का शोर तेज हो गया तो  उसके पड़ोस में रहने वाले अंकित के रिश्ते के 63 वर्षीय चाचा राकेश बहादुर सिंह भदौरिया उसके घर गए और डीजे की आवास बंद करने के लिए कहा।

चाचा के टोकने से भड़के युवक और की मारपीट 

चाचा की बात अंकित और उसके दोस्तों को अच्छी नहीं लगी और उनमें विवाद शुरू हो गया, विवाद बढ़ते ही इन लोगों ने बुजुर्ग के साथ अभद्रता शुरू कर दी उनके साथ मारपीट करने लगे, जिससे घबराकर अपनी जान बचाने के लिए बुजुर्ग अपने घर की तरफ भागे और दरवाजा बंद कर लिया।

युवकों ने बुजुर्ग के घर पर किया पथराव 

गुस्साए युवक बाइक से राकेश बहादुर के घर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया, हमलावरों में खिड़कियों के कांच तोड़ दिए दरवाजे में जमकर पत्थर मारे, वे इतना गुस्से में थे कि घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर दी , उसके शीशे फोड़ दिए , 10-15 मिनट पथराव करने के बाद हमलावर भाग गए ।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 

घर पर हुए पथराव की घटना राकेश बहादुर के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । फुटेज में दिख रहा है कि पहले दो युवक आते हैं पथराव करते हैं फिर दो और युवक आते हैं और वो भी पथराव करते हैं औ र्फिर तोड़फोड़ कर भाग जाते हैं।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश 

घटना की शिकायत ग्वालियर थाने में की गई है, पुलिस का कहना है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आधी रात के समय कुछ युवक एक घर पर पथराव करते दिखाई दे रहे हैं, इन युवकों को पहचान की जा रही है, जल्दी ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1064011048″]

[dgv_vimeo_video id=”1064011214″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews