Gwalior News: पुरानी रंजिश के चलते बीच बाजार में युवक को मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज शुक्रवार को एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते बीच बाजार में युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस (Gwalior Police) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: जल्द नया सिस्टम एक्टिव होने के आसार, मप्र के इन जिलों में आज बारिश की संभावना

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के मुख्य व्यापारिक केंद्र महाराज बाड़े के पास बालाबाई के बाजार (Gwalior Market) में शुक्रवार को दिन में योगेश कुशवाह नामक युवक को निश्चय सेठ नामक युवक ने चाकू (पेपर कटर) मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल अवस्था में योगेश को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़े.. आर-पार की लड़ाई के मूड में MP के पटवारी, अब सरकारी Whatsapp Groups से हुए लेफ्ट

कोतवाली थाने के टी आई राजीव गुप्ता ने बताया कि परिजनों कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी निश्चय सेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और घायल दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। इनका पैसों के लेनदेन का कोई पुराना विवाद था, आज दिन में निश्चय ने योगेश को बुलाया था, योगेश अपने दो दोस्तों के साथ निश्चय से मिलने गया तो वहाँ इन लोगों के बीच विवाद हुआ जिसमें निश्चय ने जेब से चाकू (पेपर कटर) मार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े.. Spice Jet ने शुरू की 5 शहरों के लिए ग्वालियर से फ्लाइट, शिवराज-सिंधिया भी रहे मौजूद

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews