ऊर्जा मंत्री की विधानसभा में सड़कें बदहाल, स्ट्रीट लाइट बंद, कांग्रेस ने घेरा नगर निगम मुख्यालय, BJP सरकार पर साधा निशाना

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जिस विधानसभा से आते है उस ग्वालियर विधानसभा के हालत बहुत ज्यादा ख़राब है, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने इन अव्यवस्थाओं के लिए ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर और प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है
Congress protest Gwalior

मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश ने हालात ख़राब कर दिए हैं ग्वालियर का भी बहुत बुरा हाल है हालाँकि यहाँ पड़ोसी जिले शिवपुरी और गुना जैसे हालात नहीं हैं लेकिन नगर निगम की लापरवाही से भारी बारिश में लोगों का जीना मुहाल  बना हुआ है, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा में स्थिति बहुत ख़राब है, सड़कें उखड़ी पड़ी हैं स्ट्रीट लाइट बंद हैं, सीवर उफान पर हैं इन सबसे आक्रोशित कांग्रेस ने आज नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया।

ग्वालियर में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है, सीजन के कोटे से कहीं ज्यादा हो चुकी बारिश ने शहर को पेयजल उपलब्ध कराने वाला तिघरा बांध लबालब कर दिया है अब तक करीब पांच बार इसके गेट खोलकर पानी निकाला जा चुका है जो इससे पहले एक सीजन में कभी नहीं हुआ लेकिन बारिश ने शहर को बदहाल कर दिया है, सड़कें उखड़ चुकी हैं बड़े बड़े गड्ढे हो चुके हैं, सीवर उफन रहे हैं, लोगों के घरों में सीवर का पानी घुस रहा है, स्ट्रीट लाइट बंद हैं  लेकिन नगर निगम के पास इन सबका कोई हल नहीं है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जिस विधानसभा से आते हैं उस ग्वालियर विधानसभा के हालात बहुत ज्यादा ख़राब हैं, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने इन अव्यवस्थाओं के लिए ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर और प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है , बारिश के मौसम के बीच वे क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों के साथ पैदल मार्च करते हुए  नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।

पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प 

कांग्रेस के प्रदर्शन की पूर्व सूचना के चलते नगर निगम मुख्यालय पर पुलिस फ़ोर्स तैनात था बैरीकेडिंग की गई थी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़ने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच थोड़ी नोंक झोंक भी हुई, पुलिस एक्शन से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

बदहाली के लिए BJP सरकार जिम्मेदार 

सुनील शर्मा ने कहा  ग्वालियर विधानसभा की बदहाली के लिए केवल भाजपा जिम्मेदार है उन्होंने कहा कि ग्वालियर नगर निगम पर लंबे समय तक भाजपा का शासन रहा है प्रदेश में भी 11 साल से भाजपा की ही सरकार है,  ग्वालियर विधानसभा से हमेशा विधायक मंत्री बनता रहा है उसके बाद भी विधानसभा बदहाल है यह बड़े दुर्भाग्य की बात है, उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश में पूरी विधानसभा तालाब बन गई है विधानसभा की लगभग 80% सड़क उखड़ गई हैं ग्वालियर विधानसभा में अब सड़के कम गड्ढे ज्यादा हो गए हैं।

सीवर चौक, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी 

उन्होंने कहा निगम ने करोड़ों रुपए अमृत योजना के नाम पर खर्च किए जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए, आज पूरी विधानसभा में सभी जगह गंदा पानी आ रहा है, प्रोजेक्ट उदय के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन ज्यादातर जगह सीवर चौक है सीवर उफन रही है, लोगों को घर में भर रही है लोग खाना नहीं खा पा रहे हैं बच्चे बीमार हो रहे हैं, बीमारियां फैल रही है अस्पताल भरे पड़े हैं लेकिन जिम्मेदार लोग सत्ता के मद में मदमस्त है।

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी 

सुनील शर्मा ने कहा उर्जा मंत्री इसी विधानसभा से आते हैं फिर भी यहाँ अँधेरा रहता है स्ट्रीट लाइट बंद रहती हैं, नगर निगम वाले स्मार्ट सिटी पर और स्मार्ट सिटी वाले नगर निगम पर दोषारोपण कर बच जाते हैं जनता अंधकार में जीने को मजबूर हो गई है अंधेरे में गड्ढे में गिरने के कई लोग चोटिल हो चुके हैं, उन्होंने आनंद नगर विनय नगर और ट्रांसपोर्ट नगर में जल भराव को लेकर भी सरकार पर कटाक्ष किया, सुनील शर्मा ने कहा यदि हालात नहीं सुधरे तो बड़ा आंदोलन कर सो रही सरकार को जगाया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1105764779″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews