इस वरिष्ठ नेता की दो टूक, कांग्रेस में आस्था रखने वाले तीन दिन में अपनी स्थिति स्पष्ट करें

इस वरिष्ठ नेता की दो टूक, कांग्रेस में आस्था रखने वाले तीन दिन में अपनी स्थिति स्पष्ट करें

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही ग्वालियर चंबल संभाग सहित प्रदेशभर में सिंधिया गुट के नेताओं के बीच इस्तीफों की होड़ लग गई थी। लेकिन इनमें से बहुत से नेताओं ने अपने इस्तीफे वापस ले लिए वहीं बहुत से नेता आज भी ऐसे है जिन्होंने स्थिति स्पष्ट नहीं की है कि वो पार्टी के साथ हैं या नहीं। अब ऐसे ही लोगों के लिए पार्टी ने फरमान जारी किया है।

ग्वालियर आये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राम निवास रावत ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था रखने वाले अपनी स्थिति 3 दिवस में स्पष्ट करें । रामनिवास रावत ने कहा कि जो कांग्रेसजन अभी तक कांग्रेस पार्टी में अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए हैं वे तीन दिन के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि वह कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था रखते हैं या नही, कांग्रेस में अपनी आस्था नहीं रखने वालों की स्क्रूटनी करके उनके खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें पार्टी से बाहर किया जायेगा।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने बैठक में कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये पार्टी शीघ्र ही रिक्त स्थानों की पूर्ति करेगी उन्होंने कहा कि नये सदस्य भी निरंतर कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। बैठक में शहर जिला ग्रमीण कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक सिंह का शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। अशोक सिंह ने कहा कि सर्वप्रथम रिक्त हुए पदों को भरकर पार्टी गांव-गांव जाकर ग्रामीण कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेगी । बैठक में विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागोरी, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, बृजमोहन परिहार, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, आईटी सेल के अध्यक्ष तरूण यादव आदि उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews